👉 दूध को दुखी करो तो दही बनता है| 👉 दही को सताने से मक्खन बनता है| 👉 मक्खन को सताने से घी बनता है| 👉 दूध से महंगा दही है,दही से महंगा मक्खन है,और मक्खन से महंगा घी है| 👉 किन्तु इन चारों का रंग एक ही है सफेद| 👉 इसका अर्थ है बाऱ- बार दुख और संकट आने पर भी जो इंसान अपना रंग नहीं बदलता,समाज में उसका ही मूल्य बढ़ता है| 👉 दूध उपयोगी है किंतु एक ही दिन के लिए, फिर वो खराब हो जाता है....!! 👉 दूध में एक बूंद छाछ डालने से वह दही बन जाता है जो केवल दो और दिन टिकता है....!! 👉 दही का मंथन करने पर मक्खन बन जाती है, यह और तीन दिन टिकता है....!! 👉 मक्खन को उबालकर घी बनता है, घी कभी खराब नहीं होता....!! 👉एक ही दिन में बिगड़ने वाले दूध में कभी नहीं बिगड़ने वाला घी छिपा है....!! 👉इसी तरह आपका मन भी अथाह शक्तियों से भरा है, उसमें कुछ सकारात्मक विचार डालो अपने आपको मथो अर्थात चिंतन करो....अपने जीवन को और तपाओ और तब देखना 👉 आप कभी हार नहीं मानने वाले सदाबहार व्यक्ति बन जाओगे....!! 👍👍👍👍👍👍👍
[link] [comments]
from Things that motivate you https://ift.tt/3t6fFQW

0 Comments